रेनवाल।नगर भाजपा मंडल ने आज पूर्व प्रधान मंत्री एवम् भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सेवा कार्य के रुप में मनाया। जन्मदिवस के उपलक्ष पर मंडल महामंत्री बनवारी लाल प्रजापत एवं प्रतिपक्ष नेता सीताराम बासनीवाल के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सरकारी अस्पताल परिसर में सभी मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित किये।इससे पूर्व नगर भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री एवम् भारत रत्न से सम्मानीत स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पार्टी कार्यकर्ताओ ने उनके आदर्शो को याद किया।इस अवसर पर नगरपालिका में प्रतिपक्ष के नेता सीताराम बासनीवाल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा की पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के अधूरे सपनो को पुरा करने एवं समृद्ध भारत का नवनिर्माण करने के लिऐ युवाओ को आगे आने की अपील भी की।पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बनवारी लाल प्रजापत एवं प्रतिपक्ष नेता सीताराम बासनीवाल के सानिध्य में युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र रिंगस्या,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष संतोष सांखला,किसान मोर्चा अध्यक्ष मंगल सिंह चौधरी,किसान मोर्चा देहात के अध्यक्ष जगदीश दादर वाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता आशीवाल,महामंत्री डाॅ. अनिता कुमावत,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पप्पू राजोरिया,पार्षद पति महेंद्र मारोठिया,मंडल कोषाध्यक्ष ओंकार मारवाल ,शक्ति केंद्र संयोजक अशोक पारीक एवम् अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)
भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन मनाया, अस्पताल परिसर में मरीजों को किए फल वितरित
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0