जयपुर। तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य के द्वारा राजधानी जयपुर के पुलिस थाना विद्याधर नगर जयपुर के थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील का जन्मदिवस मनाया गया।
भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक कर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ सम्मान किया सम्मान स्वरूप बाबा श्याम का दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील ने आचार्य को माला पहनाकर सम्मान किया और आशीर्वाद लिया।
पंडित रविंद्र आचार्य ने बताया कि गत वर्ष थाने का वास्तु परीक्षण कर कुछ उपाय बताए थे। उन उपायों से आज कई उपलब्धियां प्राप्त की है।
1. सबसे प्रथम श्रेणी का आदर्श थाना बना
2. थाने से तीन सिपाही जिनको गैलेंट्री प्रमोसन मिला
3. राजस्थान का सबसे अच्छा स्वागत कक्ष विद्याधर नगर थाना का है
4 . आचार्य के दिशानिर्देशानुसार थाने का वास्तु टिप्स के बाद एसएचओ विरेंद्र कुरील ने कई उपलब्धियां हासिल की।
इस अवसर पर तेजपाल , पंडित राकेश शास्त्री ,राहुल दाधीच, केशव मिश्रा, हितेश मिश्रा, सारस्वत मिश्रा , मुकेश शर्मा, रोहित अग्रवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वीडियो के माध्यम से देखें खबर...
