चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा को लेकर वार्ड नंबर 6 अहिरो की ढाणी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। विधायक रामलाल शर्मा ने रात्रि चौपाल में शिरकत करते हुए आमजन से रूबरू हुए। विधायक रामलाल शर्मा का वार्ड वासियों ने माला एवं साफा पहना कर स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन से आज आम जनता दुखी और पीड़ित है। पिछले 4 वर्षों में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हुए हैं कि आज सरेआम हत्या, डकैती, चोरी, लूटपाट आदि घटनाये आम बात हो चुकी है। साथ ही उन्होंने आमजन से 8 जनवरी रविवार को दोपहर 12 बजे पुराना बस स्टैंड गोविंदगढ़ में आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आह्वान भी किया।
इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानन्द कुमावत, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पूर्व चेयरमैन आशीष दुसाद, नगर मंडल महामंत्री मोहन लाल यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एनआर यादव, रुड़ाराम घोघड़, कल्याण सहाय घोघड़, नानूराम यादव, नारायण यादव, सुवालाल घोघड़, भगवान सहाय काकोडिया, सीताराम यादव, कालूराम माली, महावीर माली, राजू गरेड, सीताराम गरेड, राम नारायण यादव, रामलाल यादव, महादेव यादव, शंकर यादव, बाबूलाल मेला, दामोदर यादव, सरवण जांगिड़, किशन लाल यादव, गिरधारी यादव, रामचंद्र यादव, ओमकार यादव, गुलाब यादव, राजेश यादव, कन्हैया लाल यादव, मालीराम यादव, सुनील, अर्जुन यादव, कालूराम यादव, लल्लू राम यादव, प्रभुदयाल, राहुल, श्रीराम, कमलेश, लालचंद, रतनलाल, सुरेश चोपड़ा, धनराज यादव, मदन लाल यादव, पप्पू राम, बनवारी यादव आदि सैकड़ों वार्ड वासी उपस्थित रहे।