रेनवाल नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष रहे 75 वर्षीय तोतला का आकस्मिक निधन, कस्बे में छाई शोक की लहर

 



रेनवाल | रेनवाल नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष हरि प्रकाश तोतला का सोमवार आकस्मिक निधन हो गया।  रेनवाल नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष रहे 75 वर्षीय तोतला के आकस्मिक निधन से पूरे  कस्बे सहित आस-पास में शोक की लहर छा गई। भाजपा कार्यकर्ताओ के मध्य विशेष पहचान रखने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष हरिप्रकाश तोतला ने अपना पुरा जीवन राजनीति एवं समाज को समर्पित करते हुये  क्षैत्र में एक कद्दावर नेता के रुप में पहचान बनाई।

उनकी इसी पहचान के बदोलत आज उनके अंतिम संस्कार में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ शहर में सक्रिय सामाजिक,व्यापारिक एवं राजनैतिक संगठनो के सैकडो लोग शामिल रहे। रेनवाल नगरपालिका के वर्तमान अध्यक्ष अमित ओसवाल ने भी अपनी गहरी संवेदनाऐ व्यक्त करते हुये  मंगलवार को नगरपालिका का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

इसी तरह भाजपा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला की प्रेरणा एवं विधायक निर्मल कुमावत एवं जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर की सहमति से पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोरीशंकर शर्मा,गोपाल अजमेरा,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पार्टी ध्वज ओढाकर अपने कद्दावर नेता को श्रद्धांजलि दी।‌

जीवनी -- 75 वर्षीय हरिप्रकाश तोतला का जीवन काफी संघर्षमय रहा। भाजपा के कद्दावर नेता होने बाद भी पार्टी ने टिकट नही दिया लेकिन जनता में विशेष पहचान होने पर निर्दलीय चुनाव जीता और भाजपा के सहयोग से 1990 में नवगठित नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष बने।उसके बाद पार्टी विरोध के चलते 1994 में अध्यक्ष पद से हटना पडा।



उसके बाद सन् 1995 में निर्दलीय एवं 2000 में पार्टी टिकट पर नगरपालिका चुनाव लडा,लेकिन दोनो बार हार का सामना करना पडा। पार्टी कार्यो के साथ समाजसेवा में भी सक्रिय रहे। लगभग सन् 2004 से 2011 तक लगातार श्री माहेश्वरी समाज,रेनवाल के अध्यक्ष पद पर रहे। 2011 में प्रदेश स्वायत शासन विभाग में संगठन के प्रदेश मंत्री रहे।

रेनवाल कृषि मंडी के सदस्य के रुप में पांच वर्ष तक कार्य किया।पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत से हमेशा नजदीकी संपर्क भी रहा।भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के रुप में रही सक्रियता से वर्षो तक पार्टी में एक पहचान रही।

रेनवाल क्लब के वरिष्ठ सलाहकार के रुप में हमेशा क्लब से जुडाव रहा एवं सभी सामाजिक कार्यो से जुडे रहे।राजनैतिक एवं सामाजिक सभी क्षैत्र में उनकी धर्मपत्नि उर्मिला देवी तोतला ने हमेशा उनका साथ दिया। ( विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने