राजावास में निकाली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडों यात्रा, यात्रा के दौरान उप जिला प्रमुख ने ग्रामवासियों से संवाद कर सुनी समस्याएं

 




जयपुर। आमेर तहसील के ग्राम राजावास मुख्य गांव में उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोडों यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान उप जिलाप्रमुख मोहन डागर ने राजस्थान सरकार की ओर संचालित फ्लैगशिप योजनाओं चिरंजीवी योजना, युवा संबल, रांजीव गांधी स्कालरशिप योजना, सारथी योजना, कृषि मित्र, विधा संबल, ई सखी योजना, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना सहित सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। 

इसके साथ ही डागर ने ग्रामीणों से जन संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी। यात्रा में उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर , सरपंच प्रतिनिधि रामसिंह मीणा, शैतान मीणा, मनिष गुलिया, छीतरमल देवन्दा, बाबुलाल देवन्दा, सुरज यादव, रामचंद्र जाँगिड, दिनेश देवन्दा, लालाराम सुण्डा, सुरेश महाराज, रविन्द्र सैन, राजु देवन्दा, दुर्गेश कुम्हार ,आदित्य वर्मा, मोहित वर्मा, अनिल मीणा, अमर चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने