चौमूं । नगर पालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने गुरुवार को राजस्थान सरकार के कृषि विपणन एवं संपदा विभाग के राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा से भेंट कर राज्य में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को भी राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना (RGHS) का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार के मंत्रीगण / राज्यमंत्रीगण सहित विधायकगण एवं पूर्व विधायकगण की भांति राज्य के निकाय यथा नगर निगम / नगर परिषद/नगरपालिका / जिला परिषद/पंचायत समिति / ग्राम पंचायतों के निर्वाचित / मनोनीत जनप्रतिनिधिगण यथा क्रमश: महापौर / सभापति / अध्यक्ष / जिला प्रमुख / प्रधान / सरपंच/पार्षदगण एवं सदस्यगण को भी राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना (RGHS) का लाभ दिलवाने की मांग की।
इस दौरान कई गणमान्य लोग एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
