रेनवाल। पारीक समाज प्रबंध कार्यकारिणी की आमसभा में नवीन कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष रामगोपाल पारीक को चुना गया ।
उपाध्यक्ष रविंद्र पारीक, मंत्री शंकर लाल पारीक ,कोषाध्यक्ष रमेश पारीक, व्यवस्थापक पुरुषोत्तम पारीक का चयन किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में कमल किशोर जोशी, मनोज पारीक, किशन लाल पारीक, दिनेश कुमार पारीक , हरि नारायण पारीक, राजेंद्र जोशी, मूल शंकर जोशी, अशोक कुमार पारीक, जगन्नाथ पारीक, व मुनेश पारीक का चयन किया गया। कार्यकारिणी के संरक्षक के रूप में डॉक्टर कैलाश पारीक, बंशीधर पारीक, सीताराम पारीक एवं बेनी माधव पारीक का चयन किया गया। इस अवसर पर समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।
रामगोपाल पारीक ने अपने उद्बोधन में समाज को नई दिशा प्रदान करने हेतु एवं सामाजिक स्तर पर समाज का उत्थान हेतु अपने पूर्व संकल्पों को दोहराया। नए जोश एवं नवीन विचारों के साथ समाज के सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास की योजनाओं एवं उनकी क्रियान्वित हेतु संकल्प लिया।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)