मानपुरा माचेड़ी। गोविंदगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जाटावाली की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को शिक्षा विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय बनाये जाने पर ग्रामीणों में खुसी की लहर है। पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र के अभिभावकों की प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय बनाने की पुरजोर मांग थी।
इस विद्यालय के आरम्भ होने से लगभग तीन किलोमीटर परिक्षेत्र को बालको को लाभ होगा। प्रधानाचार्य द्वारका प्रसाद मित्तल ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में यह नवीन विद्यालय एक नया आयाम स्थापित करेगा। ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओ तथा पंचायत के प्रयासों से गांव में विद्यालय इस माध्यम में शुरू होने जा रहा है।
जल्द ही आदेशो की प्रति मिलते ही आगामी सत्र में कक्षाओं में प्रवेश दिए जाएंगे।
