नारी का करो सम्मान-घर पर लक्ष्मी होगी मेहरबान - गोविन्द शरण महाराज





श्रीमाधोपुर।  कस्बे के निकटवर्ती ग्राम मऊ में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान में आज कथावाचक गोविन्द शरण जी महाराज (मेहंदीपुर बालाजी) ने नारी के सम्मान करने पर जोर दिया। ग्रामवासी महेश सैन ने बताया की आज की पूजा यजमान रामूसिंह शेखावत (पूर्व सरपंच), भंवर-नितेन्द्र प्रताप सिंह व ओमप्रकाश जांगिड़ द्वारा (आरती) पूजा अर्चना कराई गई। 

ग्रामवासी रतन चूलेट ने बताया की पूजन के पश्चात ब्रह्मज्ञानी वेदपाठी के द्वारा वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ इस कथा का शुभारंभ किया गया। महिलाओ द्वारा भजन व भगवान के गीत गाये गए। उन्होंने बताया की “जननी सम जानहिं पर नारी। तिन्ह के मन सुभ सदन तुम्हारे।।“ अर्थार्थ जो पुरुष अपनी पत्नी के अलावा किसी और स्त्री को अपनी मां, बहिन के सामान समझता है, उसी के ह्रदय में ईश्वर का वास होता है। जबकि इसके विपरीत जो पुरुष दूसरी स्त्रियों के संपर्क में आता है वह पापी होता है और वह ईश्वर से हमेशा दूर रहता है। 

आज के कार्यक्रम में विधुर संवाद, महाभारत प्रसंग, बामन भगवान की कथा और भजनो से माहौल संगीतमय हो गया। श्रद्धालुओं के उत्साहपूर्ण जयकारों एवं सुमधुर व कर्णप्रिय भजनों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। 

अक्षय चूलेट ने बताया की आज अलग झांकी सजाई गई जिसमे कृष्ण, राम, हनुमान, सुदामा के रोल बच्चो द्वारा कराये गए। 

इस अवसर पर सुनीता देवी (सरपंच), शिवराज सिंह, भोजराज सिंह, महेंद्र वर्मा (सरपंच पति), दिलीप सिंह, भगत सिंह शेखावत (समाजसेवी), महावीर सिंह (समाजसेवी), प्रभुदयाल कुड़ी, नरेंद्र तिवाड़ी, वीरू, सुशील कुमार, सांवर मल पारीक, अशोक स्वामी, मुकेश स्वामी, हनुमान सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, पप्पू सिंह, राजाराम सैन, भगवान सिंह, नट्टू सिंह, सीताराम सैन, दिनेश स्वामी, अमन सिंह, सांवर मल शर्मा,  सुरेश चुलेट, महेश शर्मा, विनोद कुमार, राहुल शर्मा, रोहित चुलेट, नीरज, नितिन चुलेट आदि मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने