शिक्षक संघ की समरसता संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन





चौमूं। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा -चौंमू द्वारा 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले समरसता दिवस संगोष्ठी, स्नेह मिलन व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। संयोजक निर्विकार शर्मा, सह संयोजक नरसीराम हरितवाल ने बताया कि संगठन प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जन्म जयंती पर समरसता दिवस का आयोजन करता है। 

इसी क्रम में 13 अप्रैल को समरसता दिवस संगोष्ठी, स्नेहमिलन व इस सत्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा व मुख्य वक्ता रामकुमार वर्मा  राज्यसभा के पूर्व सांसद होंगे।। 

उप सहसंयोजक अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षा में नवाचार करने वाले शिक्षकों व अभी पदोन्नत प्रधानाचार्यो का भी इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा। 

इस अवसर पर बालकृष्ण भारद्वाज, रोहिताश दादरवाल, चौथमल कुमावत, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रंजू सुरोलिया, मीनू जुनेजा, प्रमिला वर्मा,लक्ष्मीकान्त पुरोहित, चंपा यादव,सुभिता कुमावत, बनवारी लाल सैनी, सीताराम शर्मा,अर्जुन कुमार घोसल्या, सूरजमल सामोता,प्रकाश चन्द्र चौधरी, उदयवीर सिंह, बजरंग लाल कुमावत, बनवारी लाल देवन्दा ने सभी शिक्षको से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।


 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने