शिक्षक संघ (सियाराम ) द्वारा अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपमाला व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित


चौमूं। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा चौमूं के द्वारा नगर पालिका के मुख्य द्वार पर बाबा  साहेब भीम राव अम्बेडकर  जी की 132वीं  जयंती की पूर्व संध्या पर दीपमाला एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी तथा पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहेब के सम्मान में 132 दीपकों की माला सजाई गयी संगठन के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के जीवन चरित्र को आत्म सात कर उनसे प्रेरणा लेने पर बल दिया। 
इस दौरान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा हाटवाल,संरक्षक जंगबहादुर सिंह,उपशाखा अध्यक्ष हनुमान सहाय खटीक,  कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन यादव,उपाध्यक्ष विजय बुनकर, कोषाध्यक्ष राम चंद्र निर्वाण,प्रधानाचार्य ब्रजेश मथुरिया, प्रकाश मानावत,संजय मीणा,सुभाष कुमार,व्याख्याता नरेंद्र सेठी,बनवारी लाल बुनकर प्रधानाध्यापक राकेश खटीक,पंकज शर्मा, गिरधारी लाल टेलर, सत्य नारायण मीणा,मुकेश सेठी ,बाबू लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने