चौमूँ। ग्राम जेतपुरा में अंबेडकर कॉलोनी में मकानों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन विधायक रामलाल शर्मा की अनुशंसा पर विधायक कोष से जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय सहायक अभियंता जैतपुरा द्वारा भूमिगत किए जाने पर स्थानीय निवासियों द्वारा ज़िला परिषद सदस्या जीतू बुनकर के नेतृत्व में सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। स्थानीय जिला परिषद सदस्या जीतू बुनकर द्वारा विधायक रामलाल शर्मा को अम्बेडकर कॉलोनी सहकारी समिति वार्ड नंबर 4 जेतपुरा में कई वर्षों से मकानों के ऊपर से गुजर रही 33 के.वी. लाइन से कभी भी हादसा होने के अंदेशे के बारे में अवगत करवाया था।
विधायक रामलाल शर्मा ने जनहित की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल अपने विधायक कोष से मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयपुर को लाइन शिफ्टिंग हेतु 20 लाख 55 हज़ार 270 रुपयों की अनुशंषा की थी जिसके उपरांत विधायक कोटे से वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर कार्य को सम्पन्न किया गया। जिससे कई वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान होने से कालोनी के निवासियों में खुशी का माहौल नजर आया l
इस मोके पर ज़िला परिषद सदस्या जीतू बुनकर, पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम बुनकर, श्याम मनोहर, हीरालाल बुनकर, सोहनलाल बुनकर, रामचरण बुनकर, भगवान सहाय बुनकर, लक्ष्मण चोपड़ा, कैलाश सैनी, ओम देवी, संतरा देवी, जनता देवी, देवकी, कांता देवी, कंचन देवी सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।