चौमूं । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांदरसर जयपुर में कला वर्ग की छात्रा कोमल यादव पुत्री मालीराम यादव ने 95% अंक लाकर क्षेत्र का व परिवार का नाम रोशन किया है।
आज राजकीय विद्यालय सांदरसर में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कोमल यादव 95%, गुड्डी यादव 91.40%, बसंती यादव 85 .01%, धीरज कंवर 81.60%, निक्की सैन 80.80%, अनीता यादव 77 प्रतिशत, सविता यादव 74.80% व पूजा यादव 73.40% को विद्यालय परिवार व एसडीएमसी सदस्यों के द्वारा माला पहना कर व साफा बँधाकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव ने सभी विद्यार्थियों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतिमा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व माला पहना कर सम्मान किया।
छात्रा कोमल यादव ने आगे चलकर सिविल सेवा में जाने की इच्छा व्यक्त की तथा उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा जी रामेश्वर प्रसाद यादव एवं गुरुजनों को दिया है।
इस अवसर पर एसडीएमसी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, सुभाष यादव, करण सिंह शेखावत, बरजी देवी यादव, श्रवण सिंह, माली राम यादव, हनुमान सहाय यादव, भागचंद यादव आदि अभिभावक मौजूद रहे । राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त व्याख्याता कैलाश कुमावत ने विद्यार्थियों को सही रास्ता चुनने हेतु मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर व्याख्याता सुनील यादव, जितेंद्र कुमार कुमावत, बबलू , शैतान मल यादव, भागचंद सांखला सहित स्टॉफ मौजूद रहा । कार्यक्रम का संचालन बद्रीनारायण सैनी ने किया।
