जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित, हर घर तक नल से जल को पहुंचाने में प्रगति लाएं- जिला कलक्टर

 



बारां । जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए संयुक्त प्रयासों से हर घर तक नल से जल को पहुंचाने के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने जिले में नल कनेक्शन से वंचित विद्यालयों, आंगनबाडी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द से जल्द नल कनेक्शन करवाने के आदेश प्रदान करते हुए आईएमआईएस के आंकडो में भिन्नता को संबंधित विभागों से समन्वय कर अंतिम रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल व्यवस्था से वंचित संस्थानों के नल कनेक्शन करने के लिए जिला परिषद एवं पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया। 

उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगतिरत पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाकर समयबद्व रूप से पेयजल योजनाओं को पूर्ण करने एवं क्रियाशील घरेलू जल कनेक्शन शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

अधीक्षण अभियंता पीएचईडी एवं सदस्य सचिव जल स्वच्छता मिशन रामनिवास मीना ने पीपीटी के माध्यम से जल जीवन मिशन की जिले में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के अर्न्तगत दिए जा रहे कनेक्शन का प्रतिशत लक्ष्य के विरूद्ध 46.33 रहा। इसी वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से 29 मई तक प्रगति की दर 9.31 प्रतिशत रही। 

इस पर जिला कलक्टर ने संतोष व्यक्त कर इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए। वृहद परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष भट्ट ने कहा कि परवन-अकावद  परियोजना की निविदा का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा इसके पश्चात नल कनेक्शन देने में और तेजी आ सकेगी। 

इस अवसर पर सहायक क्रियान्वयन एजेंसी से जिला परियोजना प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने