रेनवाल। कस्बे की गुरुकुल एकेडेमी ने एक बार फिर से इतिहास रचा है। गुरुकुल एकेडेमी के एक बार फिर से 5 स्टूडेंट्स 2023 NEET के लिये चयनित हुये हैं।
संस्था निदेशक योगेश जोशी ने बताया कि NEET 2023 में प्रशांत कुमावत ने 720 में से 695 अंक, आदित्य कुमावत ने 670 अंक, पायल कुमावत ने 660 अंक, विजय प्रताप सिंह ने 660 अंक व राहिल जैन ने 621 प्राप्त कर सरकारी मेडिकल कॉलेज प्राप्त करना सुनिश्चित करके गुरुकुल एकेडेमी व किशनगढ़ रेनवाल दोनों का मान सम्मान बढ़ाया हैं।
छात्र प्रशांत कुमावत ने पिछले वर्ष 2022 गुरुकुल एकेडेमी से ही कक्षा 12 उत्तीर्ण की थी और 97.40% अंक प्राप्त करके पूरे कि. रेनवाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पायल कुमावत ने भी पिछले वर्ष गुरुकुल एकेडेमी से 96.60% अंक प्राप्त किये थे और यह उनका पहला प्रयास ही था। विजय प्रताप ने इसी वर्ष 2023 में गुरुकुल एकेडेमी से कक्षा 12 उत्तीर्ण की हैं और प्रथम प्रयास में ही नीट क्वालिफाइड कर ली।
सभी छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों को और गुरुकुल एकेडेमी की मजबूत नींव को दिया हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर नगर पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारीओ ने भी सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
