दूदू जिले में शामिल करने के विरोध में हाइवे जाम मामला, गिरफ्तार सभी 58 लोगो को धारा 151 में मिली जमानत, जननेता विद्याधरसिंह चौधरी एवं डी डी कुमावत आदि ने निभाई विशेष भूमिका

(विष्णु जाखोटिया की विशेष रिपोर्ट)
रेनवाल। नये जिले दुदु में शामिल करने के विरोध में दिनांक 25 जून को सांभर,फुलेरा,जोबनेर सहित आस-पास की आमजनता के आह्वान पर ऐतिहासिक महापडाव एवं हाइवे जाम प्रकरण में गिरफ्तार सभी आंदोलनकारियों को आज देर रात रेनवाल पुलिस थाने से जमानत मिल गई। दिनांक 25 जून को पुलिस एवं आंदोलनकारियों के मध्य हुई पत्थरबाजी, आंसूगैस तथा लाठीचार्ज के ऐतिहासिक संघर्ष में जहा कई लोगो के गहरी चोटे आई है वही मौजमाबाद पुलिस ने सक्रिय कई जननेता एवं 58 कार्यकर्ताओ को हिरासत में लिया।इनमें 58 कार्यकर्ताओ को मध्य रात्रि रेनवाल पुलिस थाने भेज दिया तथा सक्रिय जननेताओ को कल देर रात ही जमानत पर रिहा कर दिया था। अपने कार्यकर्ताओ की आवाज बन कर रेनवाल पुलिस थाने आये जननेता विद्याधरसिंह चौधरी एवं डी डी कुमावत आदि ने दिनभर विशेष भूमिका निभाते हुये अपने कार्यकर्ताओ का मनोबल बढाया एवं देर रात सभी को रिहा कराने में सफलता प्राप्त की।
इस पूरे प्रकरण में पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश रैगर,फुलेरा विधानसभा यूथ अध्यक्ष कमलेश बांगडवा सहित सैकडो कार्यकर्ताओ ने सभी आंदोलनकारीओ को रिहा कर अपने ऐतिहासिक संघर्ष को मजबूती प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने