शीतल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल एवं दिशा क्लासेस की ब्रांच के पोस्टर का हुआ विमोचन: अभिभावकों को प्रवेश शुल्क के साथ-साथ मिलेगी 15% की छूट, सीधे माता-पिता के बैंक खाते में होगी जमा

 



चौमूं। बुधवार को सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनी सनसिटी जयपुर द्वारा एडआप्ट शीतल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल एवं दिशा क्लासेज की शाखा न्यू कॉलोनी रेलवे स्टेशन चौमूं  के पोस्टर का विमोचन रेलवे स्टेशन रोड स्थित संतोषी माता मंदिर में चल रही भागवत कथा में संत शिरोमणि पुरुषोत्तम दास  महाराज, बालक दास  महाराज, महंत  नरसिंह पुरी   महाराज उदयपुरिया मठ  के सानिध्य में  हुआ। 

सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी ने बताया कि कंपनी रोटी, कपड़ा और मकान से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ किराना,  मेडिकल एवं एफएमसीजी की सभी वस्तुओं को क्वालिटी के साथ-साथ सस्ते दामों में स्थानीय दुकानदारों से उपलब्ध करवाएगी। 

कंपनी हर प्रकार की सर्विस प्रोवाइडर में बैंक लोन, इंश्योरेंस, मनी एक्सचेंज, टूर एंड ट्रेवल्स के साथ रियल एस्टेट, इवेंट, बूटीक के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। कंपनी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए सनसिटी जयपुर स्थित दिशा क्लासेस की ब्रांच खोलने के साथ ट्यूशन क्लासेस स्टार्ट कर रही है तथा शीतल पब्लिक को अडॉप्ट किया है । 

कंपनी के डायरेक्टर ने बताया की कंपनी स्कूल में कई नवाचार करेगी। बिल्डिंग रिनोवेशन के साथ-साथ कंपनी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को कई लाभ देगी। बताया गया कि कंपनी प्रवेश शुल्क के साथ-साथ शिक्षण शुल्क, बुक्स, स्कूल पोशाक में 15% की छूट को सीधे माता-पिता के बैंक खाते में जमा करेगी। कंपनी के डायरेक्टर ने भविष्य में आने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया। 

इस अवसर पर शीतल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमावत, कलावती , ममता,  ललित कुमार शर्मा, कृष्णकांत, नानकराम  लांबा तथा अन्य गणमान्य महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने