विधायक रामलाल शर्मा के इस अंदाज को शायद ही आपने पहले कभी देखा हो, जाने क्या था पूरा मामला





चौमूँ। “मेरा बूथ-मेरा सम्मान” कार्यक्रम में  विधायक रामलाल शर्मा द्वारा फौजी की तरह सेलूट का तरीका गाँव में खूब सुर्खियां बटौर रहा है। लोग उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे है। वैसे विधायक शर्मा अधिकतर कार्यक्रमों में अपने बोलने के अंदाज की अलग ही छाप छोड़ते है। इस बार उनके द्वारा सम्मान के दौरान सादगी पूर्ण तरीके से फौजी की तरह सेलूट करने की खूब प्रशंसा हो रही है। 



ये वाक्या  ग्राम पंचायत आलीसर के बूथों पर सम्मान समारोह के दौरान हुआ । विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद अपराधी अपराधों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। आज अपराधियों के मन मस्तिष्क में सरकार और पुलिस का कोई खोफ या डर नहीं है।

 उन्होंने 20 जून को बस स्टैंड चौमूं पर कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुँचने का आह्वान किया। 

मेरा बूथ- मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत आलीसर के बूथ संख्या 75, 78, 76, 77, 74, 57, 58 पर बूथ मीटिंग का आयोजन कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। 

इस दौरान भाजपा देहात मण्डल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव, महामंत्री रिशपाल कुमावत, आत्माराम सेन, बूथ अध्यक्ष मोहन सिंह नारुका, सुरेंद्र सिंह, ओम सिंह, कालूराम शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, बंशीधर शर्मा, ओम सिंह शेखावत, दीपक मीणा, कैलास कुमावत, रामावतार कुमावत, भगवान सहाय कुमावत, राजेंद्र सिंह, अतुल कुमावत, रामसिंह निठारवाल, सुरेश कुमार, कैलाश निठारवाल, धर्मेंद्र निठारवाल, नरेंद्र निठारवाल का सम्मान किया गया।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने