रेनवाल । करणसर कस्बे स्थित पी. एन. पब्लिक सी .सै .स्कूल से 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 86 % अंक प्राप्त करने पर टिप्सी जैन पुत्री प्रीतम कुमार पाटनी एवं इसी की बड़ी बहिन मोनिशा जैन को 12 वीं बोर्ड परीक्षा में अल्पसंख्यक समुदाय में अव्वल रहने पर राजस्थान सरकार द्वारा मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना में स्कूटी प्रदान की जायेगी।
निदेशक परमानन्द पूनिया ने बताया कि दोनों ही छात्राए पढ़ाई में हमेशा ही अव्वल रहीं हैं। इस योजना में दोनों ही छात्राओं को स्कूटी मिलने की सूचना प्राप्त होने पर परिवार व मोहल्ले में खुशी का माहौल है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
