महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान के संस्थापक एवं आजीवन अध्यक्ष संत श्री सुवालाल तंवर की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व प्रार्थनासभा 7 जून को

 




चौमूं । महात्मा ज्योतिबा फुले के अनुयायी एवं समाज सुधारक संत श्री सुवालाल तंवर की नवम पुण्यतिथि पर कल प्रार्थनासभा, श्रद्धांजलि कार्यक्रम, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व व्याख्यानमाला का आयोजन होगा। डॉ. पवन सैनी, कोषाध्यक्ष, संत श्री सुवालाल तंवर हरीकिशन सैनी जनकल्याण फाउंडेशन, चौमूं, जयपुर के सचिव ने बताया कि संत श्री सुवालाल तंवर महात्मा फुले के सच्चे अनुयायी व समाज सुधारक थे। 

संत श्री की स्मृति में 7 जून 2023 बुधवार कोे उनकी नवम पुण्यतिथि पर वीर हनुमान जी रोड, चोमू स्थित एम.जे.एफ. हॉस्पिटल में सुबह 7ः00 बजे प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं उसी दिन प्रातः 9ः00 बजे से 2ः00 बजे तक एम.जे.एफ. पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय हाडौता, चौमूं कैम्पस में  17वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व व्याख्यानमाला का आयोजन भी किया जायेगा। 

जिसमें आमजन के साथ-साथ विशिष्ट व गणमान्य लोग शिरकत कर संत श्री सुवालाल  तंवर को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे व रक्तदान व व्याख्यानमाला में भागीदारी निभाकर जनकल्याण की भावना के साथ समाज हित में अपना योगदान देंगे। 

संत श्री की प्रथम पुण्यतिथि 7 जून 2015 को एम.जे.एफ. हॉस्पिटल, वीर हनुमान जी रोड, चौेमू प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर एवं मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित किया गया था। मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ था। इस कडी़ में प्रतिवर्ष 7 जून को संत श्री सुवालाल तवर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने