चौमूं। भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध करवाने के लिए एमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए, चौमूं शहर के सामोद रोड पर एमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार सैनी ने बेजुबान पक्षियों के लिए दाने पानी के परिंडे लगाएं।
एमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान के तहत बेजुबान पक्षियों के लिए अधिक से अधिक दाना पानी के परिंडे लगाए जा रहे हैं ताकि इस भीषण गर्मी से बेजुबान पक्षियों को बचाया जा सके, हमारी टीम पिछले कई वर्षों से बेजुबानो की सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण, मानव सेवा, सामाजिक सेवा कार्यों में सदैव तत्पर है ।
बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी के परिंडे लगाने में नन्हे-मुन्ने बच्चों का सहयोग रहा युवराज, अतुल, जानकु, गुंजन आदि।
