जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य की भविष्यवाणी फिर सत्य साबित हुई है। आचार्य ने बताया कि जयपुर खातीपुरा वैशाली नगर में सूरज शर्मा के घर 1 साल पहले बताया था कि आपके दोनों पुत्र सरकारी नौकरी लगेंगे। दोनों को पूजा बताई कि आप निरंतर हनुमान चालीसा के पाठ करें और सूर्य को जल चढ़ाएं शीघ्र आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
प्रवेंद्र शर्मा की बैंक में सरकारी नौकरी लग गई व दूसरे पुत्र रवि शर्मा स्टेशन मास्टर रेलवे विभाग में लग गया। सूरज शर्मा ने बताया कि दोनों पुत्रों को 1 साल पहले ही बता दिया था कि आपकी सरकारी नौकरी के योग है। आचार्य ने बताया कि कर्म प्रधान है ज्योतिष एक गाइडेंस है।
आचार्य की कई भविष्यवाणी सत्य साबित हुई है। आज सूरज शर्मा ने अपने निवास स्थान बुलाकर आचार्य का शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर पंडित हरिओम शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, यतेंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, हेमंत शर्मा, सुमित शर्मा, राकेश शर्मा, विमल शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
