रींगस। सीसीए शिक्षण संस्थान समूह द्वारा संचालित स्वर्णिम कैरियर इंस्टिट्यूट के नीट 2023 के परिणामों में एक बार फिर से 5 छात्रों का चयन हुआ है। संस्था निदेशक डॉ अजय सक्सेना ने बताया की वर्ष 2021 में 27 में से 6, वर्ष 2022 में 11में से 4 छात्रों का चयन होने के बाद संस्थान ने वर्ष 2023 में 33 विद्यार्थियों में से 5 छात्रों का चयन करवा कर एक बेहतरीन परिणाम दिया है। परिणाम प्रतिशत के आधार पर सीकर ,जयपुर ,कोटा के कोचिंग भी बहुत पीछे रह जाते हैं ।
नीट 2023 के परिणाम में चयनित सोनम सैनी, विशालाक्षी छीपा, प्रिया धायल , जया जोगानी, अमित महला का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों का अभिभावकों के साथ संस्थान परिसर में माला , साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
साथ ही संस्थान के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर जोरदार ठुमके लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। चयनित विद्यार्थियों को संस्थान संरक्षक रमेश चंद्र सक्सेना ,सह निदेशक कविता सक्सेना, कोऑर्डिनेटर रघुवीर सिंह तंवर सहित सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर स्वर्णिम करियर इंस्टीट्यूट के प्रदीप सैनी ,महेंद्र सामोता, रमेश हरितवाल, मुकेश देवन्दा, सुशील मीणा, मुकेश मील, मुकेश सामोता,पिन्टू कुमावत सहित सभी स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।
