चौमूं । राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के निर्देशानुसार ब्लॉक गोविंदगढ़ नर्सेज की मीटिंग में सर्वसम्मति से ब्लॉक नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया जिसमें देवदत्त शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया। रामकरण मीणा को संरक्षक, अमित कुमार सैनी को उप संयोजक, सहीराम चौधरी सचिव एवं ओमप्रकाश डबरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मनोज कुमावत गोविंदगढ़, बनवारी लाल बर्रा सामोद, राजेंद्र कराडिया व ऊषा किरण कालाडेरा, नवीन जांगिड़ इटावा भोपजी, गिरिराज जांगिड़ किशनमानपुरा एवं बुद्धि प्रकाश मीणा को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
संघर्ष समिति के सदस्य हरफूल चौधरी खेजरोली , रविंद्र कौशिक एवं सरोज ढाका ढोड़सर , श्रवण मान गोविंदगढ़, मंगल यादव निवाना , नंदकिशोर चोपड़ा बांसा , महेश सैनी चिथवाड़ी, सुनीता टांक चोमूं , भगवान सहाय यादव एवं सुमित्रा शर्मा हाथनोदा, शैतान सिंह, बजरंग लाल शर्मा, राजेश शर्मा चौमूं, नीरज बुटोलिया कालाडेरा, कविता डागर मंडा भिंडा नियुक्त किए गए।
प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर नर्सेज की 11 सूत्री मांगों के लिए 18 जुलाई से प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन रहेगा।
यह जानकारी संघर्ष समिति के संयोजक देवदत्त शर्मा ने दी।
