चौमूं। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा का ग्राम उदयपुरिया में रविवार को ग्राम वासियों ने बैंड बाजे के साथ परशुराम मंदिर पर शर्मा को साफा व माला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव, बाबु लाल मीणा, सहकारी समिति अध्यक्ष मालीराम गुर्जर, जिला परिषद प्रतिनिधि कैलाश चोरिया, बाबू लाल नागर, प्रमोद कुमार शर्मा,रविंद्र बुनकर, सुनील शर्मा, योगेश यादव आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।