रेनवाल। कस्बे के दशहरा मैदान के पास स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर मस्त महादेव शिव मंदिर में आज सामुहिक सहस्त्रघट का आयोजन हुआ।इस अवसर पर सभी यजमानो द्वारा छोटी कन्याओ की पूजा करते हुये आशीर्वाद लिया गया फिर उसके बाद भगवान शिव की महाआरती की गई।
इस अवसर पर पुरी जानकारी देते हुये आयोजन समिति सदस्य गजानंद सोनी ने बताया की श्रावण माह के अधिक मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्त्व होता है।इसीलिऐ कस्बे के मस्त महादेव मंदिर में आज सामूहिक शिव पूजा का कार्यक्रम रखा गया था।
इस सामूहिक शिव पूजा में 11 जोडो ने विधिविधान के साथ शिव पूजा करते हुये महासहस्त्र घट किया।इसके बाद कन्या पूजन में सनातन धर्म की सभी समाज की 101 कन्याओ की पूजा करते हुये सभी कन्याओ को भोजन कराया एवं सभी जोडो ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद शाम को मंदिर में सामूहिक महाआरती के बाद महाप्रसादी का भी आयोजन हुआ।इससे पूर्व मस्त महादेव मंदिर को सजाते हुये भगवान शिव की मनोरम झांकी भी सजाई गई।मुख्य पण्डित कमलेश शास्त्री के सानिध्य में 11 विद्वान पण्डितो ने पूजा में सहयोग किया।
इस अवसर पर गजानंद सोनी, ब्रह्मप्रकाश सोनी, मांगीलाल खटोड, भॅवरलाल कुमावत, सीए देवेन्द्र सारडा, सुरेन्द्र कुमावत, अनिल अग्रवाल, गोविन्द सोनी, श्रीकांत सोनी, ओमप्रकाश कुमावत, कैलाश कुमावत सहित सभी यजमानो ने सपत्निक भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर मालीराम जेठीवाल, कुंजबिहारी सोनी, कैलाश सोनी, मूलचंद सोनी, आत्माराम सोनी, शिवकुमार कुमावत, माधव सोनी, दिनेश शर्मा, पुजा सारडा, अंशु सारडा, सुनिता खटोड, चार्वी, सृष्टि, प्रशांत, सौम्य, तरूण सहित कई लोगो ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओ में सहयोग प्रदान किया। ( विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )