रेनवाल। कृष्णा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक विद्यालय परिसर में चले भव्य आयोजन में कृष्ण के जीवन से जुडी वृतांतो की बच्चो ने सजीव एवं मनमोहक झांकीयाॅ सजाकर 30 वाॅ कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मनाया। हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी इन सभी सजीव झांकियो को देखने के लिए रेनवाल सहित आस-पास के गांवो से भी हजारो भक्त पहुॅचे।
इससे पूर्व पधारे हुए सभी अतिथिगणो ने रात्रि आठ बजे विधि-विधान के साथ माॅ सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक निर्मल कुमावत, पूर्व आईजी हरिप्रसाद शर्मा, समाजसेवी शिवजीराम कुमावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामगोपाल गीला, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरोज लाखरान, युवा नेता राजेश ककरालिया, ग्राम विकास अधिकारी रणजीतसिंह भाटी सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति देकर कृष्ण जन्मोत्सव महापर्व मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरातन छात्र परिषद सदस्य एवं सीए देवेन्द्र सारडा ने की। इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा, युवा वार्ड पार्षद महेन्द्रसिंह सुल्तानिया, राजीव तिवाडी, शंकर सोनी, पुरातन छात्र शुभम खुटेटा, डाॅ दीपिका जाखोटिया, ऐडवोकेट प्रतिक्षा तोतला, जेईएन प्रज्ञा दाधिच, डाॅ.शिवराम ताकर सहित सभी ने विद्यालय के द्वारा पिछले तीस वर्षो से लगातार मनाये जा रहे कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के भव्य आयोजन के साथ-साथ विद्यालय शिक्षा की भी तारीफ की।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण सुदामा मिलन, श्रीकृष्ण गीता उपदेश, माखनचोर, महारास, रूक्मणी विवाह, श्रीकृष्ण राधा संग, कृष्ण बालरुप सहित विभिन्न सजीव झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्रबंध समिति, पुरातन छात्र परिषद, विद्यालय के शिक्षक एवं प्राचार्यो द्वारा पधारे हुये सभी अतिथिगणो का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति संरक्षक नटवरलाल तोतला, अध्यक्ष भागचंद कुमावत, कोषाध्यक्ष सतीश घीया, उपाध्यक्ष राजेश रावत, बसंत शर्मा, जानकी शर्मा, महेश शर्मा, सुशील तोतला, विष्णु जाखोटिया, पुरातन छात्र परिषद संयोजक शिवकुमार कुमावत, सहसंयोजक शैलेन्द्र फलोड, कोषाध्यक्ष नवल तोतला, भॅवर कुमावत, राजीव तिवाडी, शेखर अग्रवाल सहित कई पुरातन छात्र व्यवस्थाओ में पिछले कई दिनो से अपना सहयोग दे रहे थे।
उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक महावीरप्रसाद शर्मा,माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर की प्राचार्या रश्मि तिवाडी एवं प्राथमिक विभाग आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य श्यामलाल शर्मा के सयुंक्त मार्गदर्शन में तीनो विद्यालय के बच्चो के द्वारा सजीव झांकीया सजाई गई जिसमें सभी शिक्षको एवं दीदीओ का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दरमियान माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर की होनहार छात्राओ के रुप में बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रही मोनु चौधरी, दूसरे स्थान पर प्रियंका पिंगोलिया तथा तीसरे स्थान पर अनुराधा कुमावत एवं भूमिका गौतम को समाजसेवी द्वारकाप्रसाद गर्ग, पुष्पा अजमेरा एवं बनवारी प्रजापत के द्वारा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृति भी दी गई। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

