गाजियाबाद विधायक का गौरक्षक शेरसिंह कुमावत ने किया सम्मान

चौमूं । बाबा श्याम की नगरी खाटूश्याम में 3000 श्रद्धालुओं का जत्था लेकर श्रीश्याम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा से दूसरी बार भाजपा विधायक और सनातन धर्म के फायरब्रांड नेता नंदकिशोर गुर्जर का गौ रक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत के  नेतृत्व में दुपट्टा व साफा बंधवाकर सम्मान किया गया l


गौ रक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत में बताया कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गौ रक्षा और सनातन धर्म के सच्चे योद्धा के रूप मैं जीवन समर्पित किया है l वोटबैंक की राजनीति से ऊपर उठकर धर्मविरोधी आतंकियों द्वारा पूर्व में हुए हिन्दुओं की आस्था का केंद्र डासना देवी मंदिर पर हमले के विरोध और संतों की सुरक्षा के लिए एक सजग प्रहरी के रूप में काम किया है l 


इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राजस्थान में गौरक्षक दल द्वारा किए गए गोवंश हितार्थ कार्यों की सराहना करते हुए कहा की वर्तमान में राज्य सरकार को इन्हें संसाधन उपलब्ध करवाकर गौ सेवा को बढ़ावा देना चाहिए l


इस अवसर पर गौ रक्षक लोकेश डेनवाल, रतन लोच्छिब सहित कई लोग मौजूद थे l

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने