चौमूँ। ग्राम पंचायत चीथवाड़ी में रामदेव जी के मंदिर के पास 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामवासियों द्वारा सामुदायिक भवन के निर्माण पर आयोजित अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया।
ग़ौरतलब है कि पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती द्वारा सांसद कोष से सामुदायिक भवन निर्माण की अनुशंसा की गई थी, जिसकी स्वीकृति पश्चात सामुदायिक भवन का विधिवत निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।
इस मौक़े पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व सरपंच शिल्पी जैन, पंचायत समिति सदस्य सुमन बुनकर, सरपंच चौथमल जाट, डॉ नेमीचंद जेन, कालूराम बड़बड़वाल, सत्यनारायण बुनकर, रामकरण कुमावत, शंकर लाल जांगिड, प्रेमचंद, राजेंद्र शर्मा, बंशीधर बुनकर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।