चौमूं । मंगलवार से नगर के बालिका आदर्श माध्यमिक विद्या मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत गीता का आयोजन किया जा रहा है । श्रीमद् भागवत गीता के आयोजन पर आनंद अनुभूति हो रही है कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए हिंदी में श्री भागवत गीता के पाठ का आयोजन माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर चौमूं में किया जा रहा है जिसमें आप सभी बंधु/बहिनों की उपस्थिति प्रार्थनीय है ।
गीता पाठ का आयोजन श्री 1008 श्री हरि ओम दास जी महाराज परमानंद धाम खोरी के पावन सानिध्य में रहेगा। 10 दिसंबर 2024 को दोपहर 1:00 बजे पाठ प्रारंभ होकर सांय 5:00 बजे तक चलेगा। सभी सज्जन अपना समय देकर उपस्थित हुए। सभी की उपस्थिति की अपेक्षा है।