सर्वजातीय सामूहिक विवाह के पोस्टर का किया विमोचन, बस्ती बस्ती किया जनसंपर्क

 
 
चौमूं। सेवा भारती समिति द्वारा 1 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले पंचम सर्वजातीय सामूहिक विवाह हेतु जोड़ों के पंजीयन हेतु कार्यकर्ताओं ने आज बस्ती बस्ती संपर्क किया। 

स्थानीय नवल बस्ती स्थित शिव मंदिर में राधेश्याम हरिजन, सुरेश कुमार बींवाल तथा बस्ती के गणमान्य बंधुगण द्वारा सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन किया गया। 


सामूहिक विवाह समिति के संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। पंजीयन के लिए आने वाले प्रथम 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीयन शुरू कर दिया गया है।


नगर मंत्री शंकर जिंदल ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए चौमूं नगर में रहने वाली प्रत्येक जाति बिरादरी के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। नगर उपाध्यक्ष प्रह्लाद टेलर ने बताया कि सामूहिक विवाह के प्रति समाज में भारी उत्साह है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने