चौमूं। गौ सेवा करने से मानवजीवन को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। हर मानव को गौसेवा करने से बेहतर फल की प्राप्ति होती है। यह बात सोमवार को ग्राम हाड़ोता अंजनी हनुमान धाम के पास स्थित केसर बाग रिसोर्ट प्रांगण में आयोजित चारा व गुङ वितरण कार्यक्रम मे खेड़ापति धाम के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेमदास जी महाराज ने कही।
कार्यक्रम था चारा व गुङ वितरण समारोह। जहां सोमवार को आयोजित कार्यक्रम मे सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी के सानिध्य मे खेड़ापति धाम के प्रेमदास जी महाराज के कर कमलो द्वारा चारे से भरी पांच पिकअप गाड़ियों को गौशालाओं में भिजवाने हेतु रवाना किया गया।
आपको बता दे कि सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एंड दिशा क्लासेस के सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी पिछले कई सालों से सेवाभाव का कार्य करते आ रहे हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने गौ सेवा व जन सेवा तन मन धन से समर्पित भाव से सेवा भाव का कार्य किया था।
इधर सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी ने कार्यक्रम में मौजूद खेङापति धाम सामोद के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेमदास जी महाराज एवं श्री रघुनाथ जी मंदिर जीर्णोद्धार रामनगर बड़कोलाई के महाराज भगवान दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी पांचो गाड़ियों को हरि झंङी दिखाकर रवाना किया।
"रुपए कमाना नहीं, खर्च करना है सबसे बड़ी कलां--- सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी,
सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी का मानना है की अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सेवाभाव के कार्यों में लगाना चाहिए।
इन 5 गौशालाओं में भिजवाया गया चारा---
खेड़ापति धाम गौशाला सामोद, गोलीला धाम गौ सेवा केंद्र गौशाला बलेखंण मोड, गोविंदगढ़, हरिओम गौसेवा बाल योगी, तातेङा मोड गोविंदगढ़, श्री राधे कृष्ण गौ सेवा संस्था बंदौल सामोद एवं श्री राधे कृष्ण गौशाला वीर हनुमान जी का रास्ता चौमू मे भिजवाया गया।
इनकी रही उपस्थिति----
डेजल हॉस्पिटैलिटी के एमङी रूपेंद्र सिंह, केसर बाग रिसोर्ट के एमङी नेन सिंह सोढा, रिद्धि सिद्धि सेनेटरी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेशन रोड चौमू एवं जगदंबा सेनेटरी एंड इलेक्ट्रिकल रींगस के संस्थापक बलवीर लांबा, पुष्कर लांबा, आर्यन टूर एंड ट्रैवल जयपुर के एमडी रघुवीर सिंह ओला,
जयपाल सिंह शेखावत, पनेश चौधरी, बीआरजे बिल्डर्स के निदेशक मनोज कुमार कुमावत, पार्षद महेंद्र लांबा, पार्षद प्रतिनिधि राहुल शर्मा, नरेंद्र ताखर, दिनेश ताखर, समाजसेवी अनुराग शर्मा, पंडित राजेंद्र अमोलक, हाङौता चारा ङिपो से मुकुल अग्रवाल व मुकेश बागङा मौजूद रहे।