ज्योति कलश रथ यात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन


चौमूं। आज अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में ज्योति कलश रथ यात्रा के लिए तहसील से जुड़े गांवो का जन संपर्क किया गया। 
इस दौरान सामोद, महार कलां, इटावा भोपजी एवं उदयपुरिया के परिजन को रथयात्रा के भव्य स्वागत सम्मान की जिम्मेदारी दी गई। ग्रामवासियों की उपस्थिति में जयकारा लगाते हुए पोस्टर विमोचन भी किया गया। 
जन संपर्क के दौरान कालूराम कटारिया,राजकुमार शर्मा,  सावरमल अग्रवाल, सोहनलाल कुमावत, रामबाबू सैन, विवेक गुप्ता,रमेश राजपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने