चौमू । 17 दिसंबर 2024 को जयपुर के दादिया में आयोजित राजस्थान सरकार की 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशाल आम सभा को संबोधित करने के लिए देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी पधार रहे हैं।
इस निमित्त संपूर्ण जयपुर देहात उत्तर से 30,000 से अधिक कार्यकर्ता एवं जनता जयपुर कार्यक्रम में पहुंचेगी ।
इस निमित्त जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने कालाडेरा में कालाडेरा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की एवं बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने की कार्य योजना बनाई।
चौमूं विधानसभा से विभिन्न बूथों एवं शक्ति केंद्रो से लगभग 60 से अधिक बसें कल प्रधानमंत्री एवं राजस्थान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण के कार्यक्रम हेतु बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होगी ।
बैठक में युवा मोर्चा की जिला महामंत्री ओमप्रकाश बूरी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवजी राम यादव, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुलजारीलाल गंगवाल, कालाडेरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपेंद्र झालानी,
मंडल महामंत्री सुभाष भार्गव, एसटी मोर्चा के महामंत्री संदीप मीणा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश सैनी, आईटी चौमू विधानसभा के संयोजक प्रहलाद डागर, अभिषेक सांखला, अभिषेक शर्मा, जेपी तिवारी, सांवर यादव, अशोक चौधरी, अजय यादव आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे l