बीपीएल सर्वे एवं सूची के सत्यापन की मांग, पूर्व पार्षद राजेश वर्मा ने जिला कलेक्टर के नाम भेजा ज्ञापन



चौमूं ।  बीपीएल सर्वे एवं सूची का सत्यापन करवाए जाने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने  सोमवार को जयपुर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद से बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सर्वे और सूची का अद्यतन (सत्यापन) नहीं किया गया है। इस कारण से कई योग्य एवं जरूरतमंद लोग बीपीएल सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। 

उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। नए गरीब परिवार, जो पिछले दो दशकों में गरीबी रेखा के नीचे आए हैं, वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। 

कई सक्षम और आर्थिक रूप से मजबूत लोग पुरानी सूची में शामिल होने के कारण योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। जबकि योजनाओं का उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है, लेकिन वर्तमान में बीपीएल सूची का अद्यतन (सत्यापन) न होने के कारण यह प्रभावी नहीं हो पा रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक सर्वे करवाकर पुरानी बीपीएल सूची में शामिल लाभार्थियों का सत्यापन कर उनकी योग्यता जांची जाने के साथ ही वर्मा ने नए जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किए जाने की माग की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने