चौमूं - सामोद स्टेशन अधीक्षक सोहनलाल मीणा का साफा बंधवाकर किया सम्मान


चौमूं। आज दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत चौमूं ऑल इंडिया भ्रष्टाचार निरोधक संघ के जिला अध्यक्ष कालूराम निठारवाल के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर शाखा के अध्यक्ष सोहन मीणा चौमूं सामोद स्टेशन अधीक्षक  का रेलवे ट्रेड यूनियन चुनाव में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के प्रथम स्थान आने पर स्वागत किया गया। 

साथ ही कर्मचारी संघ द्वारा रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन पर लगाई जा रही कोच इंडिकेशन सुविधा के लिए धन्यवाद दिया । 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोवर्धन शर्मा, कोषाध्यक्ष पीयूष कुमावत, सत्यनारायण जांगिड़, नानूराम पांडा, मालीराम सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 


आपको बता दें की कोच इंडिकेशन सुविधा की संघ की एक पुरानी मांग थी जिसका निस्तारण किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने