चौमूँ। "हर घर तिरंगा अभियान, मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के संदर्भ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चौमूँ की कार्यशाला का आयोजन पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी ने पूर्व विधायक शर्मा और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं की सहमति से दिनांक 14 अगस्त, 2025 को प्रातः 10.00 बजे गढ़ गणेश मंदिर चौमूँ से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का जोश और तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है और 10 अगस्त से 14 अगस्त तक सभी मंडलों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जी सैनी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना जी कुमावत, जिला प्रवक्ता अरविंद जी यादव,
पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग जी सोनी, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष जी दुसाद सहित मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।