तिरंगा यात्रा देशभर में सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का माध्यम बन रही है- रामलाल शर्मा


चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भाजपा देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में धूलेश्वर महादेव मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित सेकड़ो की संख्या में नागरिकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। 


तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारो से आसमान गूँज उठा और तिरंगा यात्रा का जगह जगह व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा प्रदेश सह संयोजक एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभर में सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का माध्यम बन रही है। 

देशभक्ति के जोश और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर तिरंगा लहराया और देश भक्ति के नारो के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में भरपूर उत्साह और जोश दिखाई दिया। 

इस अवसर पर प्रधान रामस्वरूप यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत, जिला प्रवक्ता अरविन्द यादव, जिला कार्यालय सह प्रभारी प्रकाश हाटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, 

पूर्व प्रधान महेश मीना, पूर्व सरपंच रामगोपाल मीणा, विष्णु नागर, बाबूलाल जड़वाल, सरपंच एकता कवर, प्रभुनारायण शर्मा, रिशपाल कुमावत, कृष्ण स्वामी, 

सुशील शर्मा, सोहनलाल कुमावत, हनुमान खोज, दिनेश कुमावत, मालीराम शर्मा, प्रतिभा शर्मा, महेश बुनकर सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने