चौमूं। ग्राम मोरीजा में गुरूवार को सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने ग्राम के मुख्य मार्गो से डीजे के साथ तिरंगा रैली निकालीं ।
तिरंगा रैली को पीईईओ व राउमावि मोरीजा के प्रधानाचार्य प्रकाश मानावत व पूर्व सदस्य पंचायत समिति सुरेश जांगिड़ ने तिरंगा लहरा कर रवाना किया।
प्रभारी मुकेश मीणा हाटवाल ने बताया की राष्ट्रभक्ति के गानों ने सबको आकर्षित किया ग्रामीणो ने गॉंव के मुख्य चौराहों बस स्टेंड पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया।
रैली में तिरंगा के सम्मान व भारत माता की जय के नारों से रैली मार्ग गुंजायमान हुआ।
तिरंगा रैली में प्रधानाचार्या मनफूली देवी वरिष्ठ उपाध्याय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नंद किशोर बुनकर, व्याख्याता निधि काँवत, तरुणा यादव ,राजकुमार शर्मा,कृष्ण कांत शर्मा,कैलाश चंद शर्मा,
जगदीश प्रसाद शर्मा,शारीरिक शिक्षक विक्रम मीणा,शंभु दयाल शर्मा, मुकेश जाट,रवि कुमार,सांवर मल सेरावत,सांवर मल यादव, मदन लाल सैनी,कमला मीणा ,निर्मल कंवर सुनीता प्रभाकर, प्रेम शर्मा,अंशु शर्मा, मनीष कुमार,जितेंद्र कुमार शर्मा,
महेश कुमार वर्मा, विजय कुमार मीणा, अध्यापक बनवारी लाल शर्मा, शारीरिक शिक्षक श्रवण कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक दीपक यादव, कनिष्ठ सहायक प्रीति डागर आदि शामिल हुए संचालन शारीरिक शिक्षक विक्रम मीणा ने किया।