चौमूं । नगर के समस्त हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
आयोजन समिति अध्यक्ष मुकेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रख्यात भजन गायक प्रकाश माली अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे।
इसके साथ ही राज्य के प्रसिद्ध कवि दिग्विजय सिंह गोगोटिया सहित अनेक ख्यातिप्राप्त कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में संत समागम, भारत माता की आरती, प्रेरक उद्बोधन एवं अन्य सांस्कृतिक एवं राष्ट्रप्रेरक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी।
आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा शहर के सब्जी मंडी, अंबेडकर शिक्षा सदन, गंगा माता मंदिर, जांगिड़ ब्राह्मण सभा भवन, सैनी समाज सभा भवन, जाट महासभा भवन, अग्रवाल समाज अध्यक्ष, यादव समाज अध्यक्ष,
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी , परशुराम सर्किल, गाड़िया लोहार बस्ती सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता करने का आह्वान किया गया।