चौमूं। विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने सामाजिक सेवाओं एवं समर्पण को देखते हुए धोली मंडी, चौमू निवासी जगदीश प्रसाद कुमावत को प्रदेश मुख्य सलाहकार के पद पर नियुक्त किया।
इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र भेंट किया गया। नियुक्ति के पश्चात जगदीश प्रसाद कुमावत ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने तथा उसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार कुमावत, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सोलंकी,
चौमू नगर अध्यक्ष डॉ. सीताराम कुमावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।