दीप्ति वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 876th रैंक के साथ सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन


जयपुर। राजस्थान के जिला कोटपुतली- बहरोड़, में तहसील विराटनगर के गाँव तेवड़ी निवासी वर्तमान निवासी न्यू लोहा मंडी सीकर रोड जयपुर की दीप्ति वर्मा सुपुत्री  दौलतराम बुनकर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 876th रैंक के साथ सफलता हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। 

दीप्ति वर्मा के पिताजी प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त है व माता गृहणी है । दीप्ति अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटी है। दीप्ति वर्मा ने इस परीक्षा की तैयारी दिल्ली में रहकर की है।


दीप्ति अपने परिवार के साथ वर्तमान में न्यू लोहा मंडी सीकर रोड जयपुर में रहती है। दीप्ति वर्मा ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय जगतगुरु संत रामपाल महाराज के अनमोल ज्ञान व आशीर्वाद को दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने