ब्राह्मण समाज ने किया पाठक का भव्य सम्मान


जयपुर। ब्राह्मण समाज द्वारा पाठक निवास पर ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष पंडित अंबिका प्रकाश पाठक का जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी के नेतृत्व में भव्य सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर उन्हें शॉल, साफा, माला, दुपट्टा एवं भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने पक्षियों के लिए परिंदे लगाए तथा गायों को चारा खिलाकर पाठक का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। 

इस अवसर पर विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल शर्मा, जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा,  काशीनाथ दीक्षित, नगेंद्र वशिष्ठ, अरुण पांडे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, नमीता अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने