आर.पी. सोलर की प्रथम वर्षगांठ पर 103 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
चौमूं। आर.पी. सोलर पावर प्रोजेक्ट की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सब्जी मंडी रोड, थाना मोड़, चौमूं में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 103 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान दंपति मुकेश दीक्षित एवं ममता शर्मा ने भी रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में पधारे आगंतु अतिथियों का निर्देशक भुवनेश तिवाडी एवं शशिकांत शर्मा ने दुपट्टा एवं भगवान रामलला की प्रतिमा भेटकर सम्मानित किया
आर.पी. सोलर पावर प्रोजेक्ट पिछले एक वर्ष से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से क्षेत्र में सैकड़ों सोलर सिस्टम स्थापित कर चुका है।
सोलर इंजीनियर योगेश सैनी ने बताया कि आमजन को सौर ऊर्जा अपनाने, बिजली बिल में बचत करने और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर आयोजित कर संस्थान ने ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू शर्मा रहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, समाजसेवी गोपाल शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा, काशीनाथ शर्मा, नागेंद्र वशिष्ठ, लोकचंद हरीरामानी, अग्रवाल समाज महामंत्री नमिता अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. सुरभी सिंह, पार्षद कमल जांगिड़ तथा फैंसी एवं फुटवियर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बनवारी लाल शर्मा, डॉ. सी.एम. सैनी, ओमप्रकाश रीडर, डॉ. एम.के. अग्रवाल, एडवोकेट अजय कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश पारीक, चंद्र प्रकाश शर्मा, नारायण लाल शर्मा, डॉ. सीताराम कुमावत, कैलाश तिवाड़ी, हजारीलाल शर्मा, रामावतार बासोतिया, राधेश्याम जोशी, दामोदर प्रसाद खांडल, पेंशन मंच अध्यक्ष राधेश्याम यादव, रामपाल कुमावत, श्रीराम बटवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।