महेंद्र कुमार सैनी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पूनम योगी ने दी बधाई
INCR संगठन को मजबूत करने और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का लिया संकल्प
श्रीमाधोपुर ( हरिओम वर्मा)। इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन टीम (INCR) में सीकर जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सैनी को राजस्थान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर INCR की महिला जिला अध्यक्ष पूनम योगी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के प्रति उनकी मेहनत, निष्ठा और समर्पण का परिणाम बताया।
पूनम योगी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनुभाई पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सत्यनारायण शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महेंद्र कुमार सैनी को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि INCR का उद्देश्य राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की विचारधारा को राजस्थान के कोने-कोने तक पहुंचाना है। इसके साथ ही 'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' के संदेश और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
पूनम योगी ने विश्वास जताया कि महेंद्र कुमार सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीकर जिले की पूरी टीम संगठन को मजबूत बनाने और उसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर INCR को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। अंत में पूनम योगी ने महेंद्र कुमार सैनी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुनः बधाई दी और जय हिंद, जय भारत का संदेश दिया।