चौमूं। जयपुर जिला देहात यादव महासभा ने दिनांक 15/ 11/ 2026 को संगठन का विस्तार करते हुए मनीष यादव( सातोरिया) निवासी चौमूं को जयपुर जिला देहात यादव महासभा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है ।
उन्होंने आशा जताई है कि मनीष सातोरिया संगठन के रीति-नीति ,सामाजिक सरोकार और समाज उत्थान के कार्य को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे ।
मनीष यादव को जयपुर जिला देहात यादव महासभा का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।