चौमूँ। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा विधायक कोष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एंबुलेंस क्रय करने हेतु विधायक कोष से 20 लाख रुपयो की अनुशंसा की गई है। उक्त कार्य के लिए कार्यकारी एजेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम को बनाया गया है।
विधायक रामलाल शर्मा द्वारा हाल ही में कालाडेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है, जिससे दूरदराज मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रही है।