चौमू। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व डीएनटी चेयरमैन गोपाल कैसावत का गुरुवार को चौमू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीकर जा रहे कैसावत का एनएच 52 पर उनका फूल मालाओं एवं साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कैसावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद एवं असहाय गरीब की मदद कर उनको राहत दिलवाए इस अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री का सपना है ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनकी जमीन का पट्टा उन्हें मिले, साथ ही इन कैंपों के माध्यम से हर प्रकार की उनकी समस्याओं का समाधान हो। कैसावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाने के लिए कहा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सामाजिक न्याय विभाग के प्रदेश सचिव सिया शरण शर्मा, नगर पालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा, महेंद्र लांबा शैलेंद्र चौधरी, अभिषेक सैनी शहजाद लोहानी, कमल कुमार जांगिड़ मदन इंदौरिया, कमलेश कुमार यादव, मदनलाल बागड़ा, राजेश, शंकर बदाला सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।