श्रीमाधोपुर आगार में 58 वां राजस्थान रोडवेज स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

श्रीमाधोपुर। रोडवेज अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप वर्मा के नवाचार से श्रीमाधोपुर आगार में 58 वां राजस्थान रोडवेज स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आगार के मुख्य प्रबंधक दीपक कुमावत एवं पुलिस चौकी इंचार्ज रामगोपाल द्वारा  हिरम 7 वर्ष की यात्री से रोडवेज स्थापना दिवस  का केक कटवा कर की गई। कार्यक्रम के दौरान पधारे सभी मेहमानों एवं यात्रियों को लड्डू वितरण व नाश्ता करवाया गया। तत्पश्चात श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात जुगल किशोर सैनी ,प्रबंधक संचालन पवन मीणा ,प्रबंधक  बनवारी लाल ,प्रबंधक प्रशासन रामनिवास यादव ,यातायात निरीक्षक प्रदीप गजराज ,सहायक यातायात निरीक्षक अमित कुमार ,बस स्टैंड  प्रभारी सुल्तान सिंह ,जय सिंह तथा श्याम जांगिड़ ,हीरालाल ,रामगोपाल ,कमल कुमार ,मोहनलाल ,रमेश कुमार ,प्रिया एवं आगार के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। रोडवेज स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बस स्टैंड श्रीमाधोपुर एवं कार्यशाला को  रोशनी से जगमग किया गया जिसे देखकर शहरवासी एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने