आलोक जांगिड़ बने ओबीसी मोर्चा जयपुर देहात उत्तर के कोषाध्यक्ष

 


चौमूं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया व ओबीसी (OBC) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना की सहमति से प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रामलाल शर्मा व जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चौमूं  निवासी आलोक जांगिड़ को ओबीसी मोर्चा जयपुर (Jaipur) देहात उत्तर के कोषाध्यक्ष (Cashier) पद पर मनोनित किया है।


 

आलोक जांगिड़ ने कोषाध्यक्ष बनने पर सभी का आभार जताया है। जांगिड़ पहले भी युवा मोर्चा के जिला मंत्री पद पर जिला अध्यक्ष गौरव यादव के साथ काम कर चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने